Hometrendingब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के आध्यात्मिक व्याख्यान ’’नया संकल्प-नया जीवन’’ का आयोजन 14...

ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के आध्यात्मिक व्याख्यान ’’नया संकल्प-नया जीवन’’ का आयोजन 14 दिसंबर को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विश्‍वविख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के विशाल आध्यात्मिक व्याख्यान ’’नया संकल्प-नया जीवन’’ का आयोजन 14 दिसंबर को गणेशम रिसोर्ट बीकानेर में शाम 4 बजे होगा। बीकानेर में पहली बार होने वाले शिवानी बहन के आध्यात्मिक व्याख्यान में बीकानेर साथ राजस्थान तथा देश के अनेक हिस्सों से करीब पांच से सात हजार श्रोताओं के शामिल होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम के लिए अब तक करीब 4500 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन करवा लिया है तथा 2500 लोगों ने अपना पंजीयन पत्र प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र, सार्दुलगंज से प्राप्त कर लिया है। विभिन्न स्थानों पर लगे बैनर व पोस्टर के माध्यम से क्यू आर कोड को स्कैन कर तथा क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुलगंज में पहुंच कर अपना पंजीयन करवा रहे हैं।

बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर 15 से 17 दिसम्बर तक शाम छह से सात बजे तक अंतरराष्ट्रीय वक्ता, लाइफ कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर डाॅ. बी. के. शक्ति राज भाई का ’’Mediatation for powerful mind & Happy life” आध्यात्मिक ज्ञान सत्र का आयोजन किया जायेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular