बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के शिवबाड़ी इलाके में एक कार के अंदर शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला जेएनवीसी थाना क्षेत्र का है। कार में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही थानाधिकारी देवेंद्र सिंह और सीओ आकांक्षा चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल, शव की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया है।
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक के संबंध में आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के बारे में पता लगाया जा सके।






















