Homeबीकानेरनहर में डूबे दो युवकों के शव निकाले, शिनाख्त हुई...

नहर में डूबे दो युवकों के शव निकाले, शिनाख्त हुई…

बीकानेर/नालAbhayindia.com कोड़मदेसर के समीप स्थित कानासर वितरिका में शुक्रवार शाम को नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत हो गई थी।

जिनके शव रात गहराने के बाद निकाले जा चुके। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त सुभाषपुरा निवासी कुलदीप(35) व भवानी रेजीडेंसी रानी बाजार निवासी गिरीश वर्मा (38) के रूप में की गई।

घटना की सूचना मिलने पर नाला थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। रात तक चले राहत कार्य के दौरान दोनों के शव बाहर निकाले गए। इससे पूर्व डूबने वालों में तीन युवकों को पहले ही बाहर निकालकर बचा लिया गया था।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular