Thursday, April 30, 2026
Homeराजस्थानबोर्ड परीक्षाओं के परिणाम तैयार, इस तारीख को होगी घोषणा

बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम तैयार, इस तारीख को होगी घोषणा

AdAdAdAdAdAdAd

अजमेर (अभय इंडिया न्यूज)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इसी सप्ताह में किसी भी तारीख को घोषित हो सकता है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने की लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। संभवत: 12वीं विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के 12वीं, 10वीं और 8वीं कक्षाओं के परिणामों पर 32 लाख से अधिक विद्यार्थियों की नजरें टिकी हुई है।

इसके अलावा सीबीएसई के 10 और 12वीं के भी परिणाम आने बाकी हैं। सबसे अधिक विद्यार्थी 8वीं बोर्ड परीक्षा में बैठे हैं।सूत्रों के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं का पहला परिणाम 21 से 27 मई के बीच आ सकता है। इसके बाद 12वीं कला संकाय का परिणाम आएगा। 8वीं बोर्ड और 10वीं बोर्ड के परिणाम जून में घोषित होंगे।

इस बार सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाओं में 8 लाख 26 हजार 570 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें वाणिज्य विषय में 42 हजार 665 और विज्ञान में 2 लाख 46 हजार 254 परीक्षार्थी थे। इसी तरह कला संकाय में 5 लाख 37 हजार 259 परीक्षार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में 3 हजार 266 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। प्रवेशिका में 7 हजार 42, व्यावसायिक परीक्षा में 31 हजार 592 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जबकि आठवीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख 96 हजार 93 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

अबकी बार देरी से आ रहे परिणाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार परीक्षा परिणाम देरी से घोषित कर रहा है। बीते साल 12वीं विज्ञान और वाणिज्य का परीक्षा परिणाम 15 मई को ही घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 27 मई को 12वीं कला संकायय का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसी तरह 7 जून को 8वीं का और 8 जून को 10वीं परिणाम आया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!