Monday, June 22, 2026
Hometrendingऊर्जा मंत्री ने लांच किया 'बीकानेर 24X7 न्यूज पोर्टल'

ऊर्जा मंत्री ने लांच किया ‘बीकानेर 24X7 न्यूज पोर्टल’

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को ‘बीकानेर 24 * 7 न्यूज़’ पोर्टल लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीकानेर में पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है। यहां के पत्रकारों ने देश और दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

 

सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में पत्रकारिता के माध्यमों में बड़ा बदलाव आया है। आज सोशल मीडिया और न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से पलक झपकते ही खबरें पाठकों तक पहुंच जाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह न्यूज़ पोर्टल पत्रकारिता के मापदंडों पर खरा उतरेगा। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से बीकानेर और राजस्थान की कला संस्कृति और सभ्यता की जानकारी भी जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। न्यूज़ पोर्टल के प्रबंधक धीरज जोशी ने पोर्टल के विभिन्न कॉलम्स के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अलंकार गोस्वामी भी मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!