Hometrendingबिजली चोरी की जांच करने पहुंचे बीकेईएसएल के एईएन से मारपीट, तीन...

बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे बीकेईएसएल के एईएन से मारपीट, तीन नामजद सहित अन्‍य के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बिजली चोरी रोकने में बीकेईएसएल पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। इस बीच, कंपनी के एक एईएन के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। कोटगेट थाना पुलिस ने परिवादी एईएन की रिपोर्ट पर तीन नामजद सहित अन्‍य जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, बीकेईएसएल के एईएन प्रवीण बिश्‍नोई पुत्र हरिसिंह बिश्‍नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिजली चोरी की सूचना मिलने पर जांच के लिए जब मैं मौके पर पहुंचा तो इमरान, साजिद, सलीम व तीन-चार अन्‍य जनों ने मेरे साथ गाली गलौच कर मारपीट की तथा राजकीय कार्य नहीं करने दिया। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच हैडकांस्‍टेबल सुनील कुमार को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular