Friday, June 5, 2026
Hometrendingगहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा के आंदोलन का आगाज 5 को अलवर...

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा के आंदोलन का आगाज 5 को अलवर से, पूनिया-राठौड़ ने प्रेस वार्ता में लगाए गंभीर आरोप…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। कानून व्यवस्था सहित कई अन्‍य मसलों को लेकर प्रदेश भाजपा ने आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र भी जारी किया है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने आज भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर हमले किए और उसे पूरी तरह विफल करार दिया। भाजपा ने 5 मई को अलवर से आंदोलन का आगाज करने का एलान कर दिया है। इसके बाद अन्य जिलों में भी ऐसे ही आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया और उप नेता राठौड़ ने कहा कि हम आज 40 माह पुरानी गहलोत सरकार के खिलाफ आज अलवर में पिछले छह माह में हुई घटनाओं को लेकर 18 आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि इस राज में सबसे ज्यादा अपराधों मे बढोत्तरी हुई है। पूरे देश में सबसे ज्यादा रेप के मामले राजस्थान में हुए है। लोकसभा चुनाव के समय थानागाजी में महिला का रेप हुआ। उसका वीडियों बनाया गया लेकिन सरकार ने वोटों के फेर में लोकसभा चुनाव में इसका खुलासा नहीं किया। इसके अलावा अलवर में कई लोग मॉब लिचिंग के शिकार हुए। लव जिहाद की घटनाएं हुई। आरोपियों को नहीं पकड़ा। बहरोड में पूलिस की कार्रवाई नहीं होने से दलित बालिका ने आत्म हत्या कर ली। आज मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। तीन सौ पुराने मंदिर को तोड़ा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम की मौजूदगी में ये मंदिर तोड़ा गया। अलवर में ही एक गौ शाला तोड़ी गई। राजस्थान में बिजली के मामले को लेकर दोनों नेताओं ने कहा कि आठ थर्मल प्लांट बंद कराने का षडयंत्र किया गया है ताकि महंगी बिजली खरीद सके। दोनों नेताओं ने साफ किया कि भाजपा अब चैन से नहीं बैठेगी। सडक पर लडाई लडेंगे। जन समूह के साथ उनकी आवाज बनेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!