Friday, April 24, 2026
Hometrending40 सीटों पर कांग्रेस की सूची के बाद तय होंगे बीजेपी के...

40 सीटों पर कांग्रेस की सूची के बाद तय होंगे बीजेपी के प्रत्याशी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज) भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से रविवार देर रात 131 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद अब दूसरी सूची का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच सूत्रों से खबर आई है कि पहली सूची के बाद अब 40 से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा अब कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची देख प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। ऐसे यह माना जा रहा है कि भाजपा की दूसरी सूची आने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा।

बहरहाल, भाजपा संसदीय बोर्ड ने मालवीय नगर से विधायक और मंत्री कालीचरण सराफ, झोटवाड़ा से विधायक और मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, डीडवाना से विधायक और मंत्री युनुस खान, मंत्री जसवंत सिंह, समान्य प्रशासन विभाग मंत्री हेम सिंह भडाना और सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी जैसे कद्दावर मंत्रियों का पहली सूची में नाम शामिल नहीं हुआ है, ऐसे में सस्पेंस बरकरार है की इन्हें टिकट मिलेगा या नहीं।

आपको बता दें कि जिन मंत्रियों और विधायकों के टिकट अटके हैं उनको अब दूसरी सूची का बेसब्री से इंतजार है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब संसदीय बोर्ड कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा।

भाजपा की पहली सूची में वही हुआ, जो भाटी ने कहा…

पहली सूची में ही नजर आ गया सीएम राजे का दबदबा, बीकानेर में भी…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!