Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरीट पर घमासान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स उखाड़े, पुलिस से भिड़े, वॉटर...

रीट पर घमासान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स उखाड़े, पुलिस से भिड़े, वॉटर कैनन से पानी की हुई बौछार…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में रीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर घमासान तेज हो गया है। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर आज विधानसभा का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स उखाड़ दिए और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन से पानी की बौछार करके तितरबितर किया। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शामिल रहे।

आपको बता दें कि राज्‍यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और राजेंद्र राठौड़ कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड्स की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोककर पीछे धकेल दिया। इस दौरान राठौड़ और किरोड़ी की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बल प्रयोग की चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोनलकारी मान जाएं, नहीं तो बल प्रयोग किया जाएगा। कुछ देर बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य नेताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारियां दीं। बताया जा रहा है कि पूनिया के गिरने से चोट भी लगी है।

विरोध प्रदर्शन के लिए सुबह नौ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पहुंचना शुरू कर दिया था। यहां से कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बाईस गोदाम पुलिया के पास इन्हें रोक लिया। यहां धक्कामुक्की हुई और प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हे खदेड़ दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गए। इसके बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य नेताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारियां दीं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!