Hometrendingगहलोत सरकार के खिलाफ एक दिसंबर को भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का...

गहलोत सरकार के खिलाफ एक दिसंबर को भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा आंदोलन के जरिये गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी में है। भाजपा एक दिसंबर को अपनी जनाक्रोश यात्रा का आगाज करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर से 51 जन आक्रोश रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे। तय रणनीति के अनुसार, प्रदेशभर में 20 हजार जनसभाएं की जाएंगी। जन आक्रोश की ये जनसभाएं 14 से 20 दिसंबर होंगी। पार्टी ने जन आक्रोश यात्रा के जरिये दो करोड़ लेागों तक सीधे जुड़ने का ऐलान किया है। जन आक्रोश रथों के साथ शिकायत पेटिका भी होगी। जनता से मिलने वाली शिकायतों का पार्टी संकलन करेगी और फिर उन मुददों को घोषणापत्र में शामिल किया जायेगा।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पूनिया ने दावा किया है कि जन आक्रोश यात्रा गहलोत सरकार में त्राहिमाम कर रही जनता के मुददों को मुखरता से आवाज देकर इस सरकार की नींव हिला देगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular