Saturday, May 16, 2026
Hometrendingगांधी जयंती पर भाजपा चलाएगी सफाई अभियान, 14 तक चलेगा सदस्यता महा...

गांधी जयंती पर भाजपा चलाएगी सफाई अभियान, 14 तक चलेगा सदस्यता महा अभियान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में रखी गई! बैठक में बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. दशरथ सिंह शेखावत ने बीकानेर शहर सदस्यता अभियान की समीक्षा कर अभियान की जानकारी ली और आगामी दिनों में किस तरह से अभियान चलेगा उसकी जानकारी दी।

शेखावत ने कहा सदस्यता अभियान अपनी गति से चल रहा है अब हमें गति और तेज करनी है जिसमें 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर बूथ स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद बूथ पर ही महा अभियान चलाकर सदस्य बनाने का लक्ष्य रहेगा और आगामी दिनों में महा अभियान जारी रहेगा जो 14 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा हमारे मोर्चे और मंडल लगातार जिले, मंडल, बूथ स्तर तक सक्रिय है और बीकानेर में महा सदस्यता अभियान में प्रदेश नेतृत्व दिए गए हर लक्ष्य को हम पूरा करेंगे।

बैठक में अभियान के संयोजक श्याम सुंदर चौधरी, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, उप महापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व विधानसभा प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, बीकानेर पश्चिम प्रभारी गोपाल गहलोत, महावीर चारण, विजय उपाध्याय, गोपाल अग्रवाल, भारती अरोड़ा, मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, सुमन छाजेड, सोहनलाल चांवरिया, राजाराम सिंगढ़, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, विनोद करोल, अभय पारीक, जेठमल नाहटा, नेमीचंद, पूनमचंद पूनिया, तरुण स्वामी, पुखराज स्वामी, मनीष श्रीमाली उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!