Hometrendingराजस्‍थान में भी भाजपा ने चौंकाया, भजनलाल सीएम, दीया व प्रेम बने...

राजस्‍थान में भी भाजपा ने चौंकाया, भजनलाल सीएम, दीया व प्रेम बने डिप्‍टी सीएम

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री को लेकर सस्‍पेंस आज खत्‍म हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में 60 वर्षीय भजनलाल शर्मा को नया मुख्‍यमंत्री चुना गया। आखिरकार राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ गया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर यहां भी सीएम का चौंकाने वाला नाम घोषित किया है। आपको बता दें कि भजनलाल शर्मा जयपुर के सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वहीं, राजस्थान में भी दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। दिया कुमारी जयपुर के विद्याधरनगर से विधायक है, जबकि प्रेमचंद बैरवा दूदू से विधायक है।

आपको बता दें कि इससे पहले नए सीएम के ऐलान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं का राजस्थान के नेताओं की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक दल की बैठक हुई।

आपको बता दें कि भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular