Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍यों की घोषणा, बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत...

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍यों की घोषणा, बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत व आचार्य को मिली अहम जिम्‍मेदारी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी राजस्‍थान की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍यों की आज घोषणा कर दी गई है। समिति में कुल 30 सदस्‍य नियुक्‍त किए गए हैं, जिनमें पूर्व सासंद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्‍यक्ष रहे पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बीकानेर शहर से गोपाल गहलोत और डॉ. सत्‍यप्रकाश आचार्य को सदस्‍य नियुक्‍त कर अहम जिम्‍मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि गोपाल गहलोत और डॉ. सत्‍यप्रकाश आचार्य भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष रह चुके हैं। वहीं, बीकानेर देहात से कुंभाराम सिद्ध व जालम सिंह भाटी को सदस्‍य बनाया गया है। इनकी नियुक्ति पर भाजपा के अनेक नेताओं ने प्रसन्‍नता जताते हुए कहा है कि इससे पार्टी को स्‍थानीय व प्रदेश स्‍तर पर और मजबूती मिल सकेगी।

यहां देखें कार्यसमिति
सदस्‍यों की सूची
BJP Rajasthan State Working Committee Member
BJP Rajasthan State Working Committee Member
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!