Friday, May 15, 2026
Hometrendingभाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने लिया काली माता का आशीर्वाद, कन्‍याओं के...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने लिया काली माता का आशीर्वाद, कन्‍याओं के चरण स्‍पर्श किए, कहा- धार्मिक सेवाभाव का कार्य देख मन आनन्द से भर गया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सुजानदेसर स्थित माता काली मंदिर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडुू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ में भाग लिया और मंत्रोच्चारणों से आहूति दी। साथ ही माता जी की मंत्रोच्चारणों की पूजा के साथ माता काली की आरती में भाग लिया।

madan rathore-gopal gehlot bikaner
madan rathore-gopal gehlot bikaner
Kaalimata mandir sujandeshar
Kaalimata mandir sujandeshar

इस दौरान उन्होंने वहां पर बड़ी संख्या में मौजूद कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मदन राठौड़ ने आयोजनकर्ता समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत से कहा कि इस तरह के आयोजन में भाग लेकर मन आनन्द से भर गया।

Kaalimata mandir sujandeshar
Kaalimata mandir sujandeshar

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित पखवाड़े अंतर्गत किए गए पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ कार्यक्रम कि सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक जेठानन्द व्यास, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा नेता मोहन सुराणा, बनवारी लाल शर्मा, दीपक पारीक, किशन चौधरी, जोगेन्द्र शर्मा, गोपाल आचार्य, राजाराम सिगड़, अजय काजला, मुकेश तंवर, मगन महाराज आदि ने भी मंत्रोच्चारणों से यज्ञ में आहुति दी। पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ का समापन बुधवार को होगा।

Kaalimata mandir sujandeshar
Kaalimata mandir sujandeshar

आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक अक्टूबर को दोपहर में महायज्ञ एवं शाम को महाप्रसादी के साथ होगा। इस दौरान माता की महापूजा का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात शहर के हजारों श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही करीब साढ़े तीन से चार हजार कन्याओं का पूजन का कार्यक्रम भी किया जाएगा। गोपाल गहलोत ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा समापन अवसर पर होने वाले महायज्ञ एवं महाप्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Gopal Gehlot bikaner bjp leader

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!