Hometrendingभाजपा संगठन चुनाव : 27 जनवरी को हो सकता है जिलाध्‍यक्षों का...

भाजपा संगठन चुनाव : 27 जनवरी को हो सकता है जिलाध्‍यक्षों का ऐलान, जानें- कौन हैं दावेदार…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा में संगठनात्‍मक चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के विश्‍वस्‍त सूत्रों की मानें तो 27 जनवरी को शहर और देहात जिलाध्‍यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पहले आपको बता दें कि 23 जनवरी को नियुक्तियां होने की चर्चा चल रही थी।

आपको बता दें कि पहले से ही देरी से चल रही है संगठन नियुक्ति की प्रक्रिया के बीच मंडल अध्‍यक्षों के चुनाव में हुए विवाद ने पार्टी की परेशानी बढ़ा दी थी। अब माना जा रहा है कि अधिकांश जगहों पर नामों को लेकर सहमति बन गई है ऐसे में लिस्‍ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

बीकानेर की बात करें तो यहां शहर अध्‍यक्ष के लिए सुमन छाजेड़, राजेन्‍द्र पंवार, महावीर रांका, मोहन सुराना और सुशीला देवी राजपुरोहित के नाम चर्चा में आगे चल रहे हैं। वहीं, देहात अध्‍यक्ष के लिए पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्‍नोई, रामेश्‍वर पारीक, छैलू सिंह शेखावत व श्‍याम पंचारिया के नाम चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि शहर और देहात में से एक जगह पर ओबीसी को जगह मिल सकती है। वहीं, शहर में महिला के नाम पर भी विचार चल रहा है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular