Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में भाजपा चुनाव मोड पर, माउंट आबू में 10 से मंथन...

राजस्‍थान में भाजपा चुनाव मोड पर, माउंट आबू में 10 से मंथन होगा शुरू, बड़े आंदोलन की भी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा के नेता भी एक्टिव मोड पर आ गए है। प्रदेश के भाजपा नेताओं का प्रदेश स्तर का सबसे बड़ा ट्रेनिंग कैंप सिरोही के माउंट आबू में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित होने जा रहा है। इस कैंप में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और नेता चुनावी जीत की रणनीति पर ट्रेनिंग देंगे।

बताया जा रहा है कि माउंट आबू में जो महामंथन होगा, इसमें बूथ लेवल के माइक्रो मैनेजमेंट के साथ मोदी सरकार की स्कीम और उपलब्धियां जनता को बताने और लाभार्थियों तक पहुंच बनाने पर फोकस रखकर प्रोग्राम डिजाइन होंगे। इससे यह कयास लगाए जा रहे है कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ने की तैयारी चल रही है।

भाजपा के ट्रेनिंग कैंप में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, ऑर्गेनाइजर वी.सतीश, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, सह प्रभारी भारती बेन शियाल, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उपनेता राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर समेत कई सीनियर लीडर्स, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा और विभागों के प्रदेश संयोजक, सांसद-विधायक हिस्सा लेंगे। ट्रेनिंग लेने के बाद ये अपने-अपने जिलों और क्षेत्रों में बाकी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे।

इस बीच, खबर यह भी है कि भाजपा प्रदेश में जल्द ही बड़े आंदोलन करेगी। हिन्दुओं और हिन्दू यात्राओं पर हमले की घटनाओं, बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसान कर्जमाफी, पेंडिंग भर्तियां, बेरोजगारी भत्ता, अलग-अलग सरकारी योजनाओं के नाम पर वादाखिलाफी जैसे मुद्दे शामिल होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!