Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingमिशन 2023 के लिए भाजपा एक्टिव मोड पर, सात मोर्चों के प‍दाधिकारी...

मिशन 2023 के लिए भाजपा एक्टिव मोड पर, सात मोर्चों के प‍दाधिकारी एक साथ जुटे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भले ही विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां मिशन 2023 (Assembly Election 2023) में जीत के लिए एक्टिव मोड पर आ गई है। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा के सातों मोर्चों की कार्यकारिणी आज भरतपुर में जुटी हैं। सभी मोर्चों की इस दो दिवसीय संयुक्त बैठक में वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में मिशन 2023 में फतह हासिल करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

इस संयुक्त बैठक में प्रदेश भाजपा के सीनियर नेता पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। बैठक में भी मोर्चा को जिला, बूथ और मंडल स्तर तक जमीनी तौर पर मजबूत करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। मोर्चों को मार्गदर्शित करने के लिए प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के अलावा राजस्थान से जुड़े तीनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी का उद्बोधन रहेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भरतपुर में पार्टी के सभी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का उद्देश्य सभी मोर्चों के ज़रिये जिला, बूथ, मंडल और पन्ना इकाई तक मजबूत करने की कार्ययोजना है। इसमें पार्टी के प्रमुख लोग सभी मोर्चा को पार्टी की मजबूती के लिए मार्गदर्शन देंगे।

 

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!