Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingभाजपा विधायक ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद

भाजपा विधायक ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी गुरुपर्व आज आरसीपी कॉलोनी गुरुद्वारे में मनाया गया। इस अवसर पर बीकानेर पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका व गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

विधायक सिद्धि कुमारी ने गुरु तेग बहादुर जी को याद करते हुए विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले गुरु तेग़ बहादुर साहब द्वारा बताए गये मार्ग का अनुसरण करने की बात कही।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिला महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़, लालगढ़ मंडल के मधुसूदन शर्मा, विनोद करोल, नवीन पारीक, मनोज सिंह, महेंद्र पासी, सतनाम कौर के साथ श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अभिनंदन से अभिभूत भाजपा विधायक गोदारा ने कही बड़ी बात…

पुष्करणा सावे के मद्देनजर व्यवस्थाओं में जुटी संस्थाएं

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!