Hometrendingभाजपा नेता के मर्डर का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार, मामूली विवाद ने ले...

भाजपा नेता के मर्डर का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार, मामूली विवाद ने ले लिया खूनी रूप

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजधानी के मनोहरपुर कस्बे में भाजपा नेता एवं कबाड़ व्यवसायी रामावतार असवाल उर्फ पप्पू की हत्या के मामले का पुलिस ने राजपाश करते हुए आरोपित व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, व्‍यवसायी की हत्या के पीछे कोई रंजिश नहीं, बल्कि पुराना कूलर खरीदने को लेकर हुआ मामूली विवाद था। आपको बता दें कि गत एक जून की देर शाम श्याम मार्केट स्थित कबाड़ गोदाम में रामावतार असवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि इस संगीन घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस लुहार मंडी, मनोहरपुर निवासी सोहिल (20) पुत्र कुतुबुद्दीन लुहार तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित सोहिल बेल्डिंग का काम करता है और कबाड़ गोदाम पर अक्सर स्क्रैप बेचने आता था। घटना वाले दिन वह कबूतर रखने के लिए पुराना कूलर खरीदने गोदाम पहुंचा था। कूलर की खरीद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपित ने लोहे की एंगल से रामावतार के सिर पर वार कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद उसने चाकू से गर्दन और हाथ पर कई वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में कांस्टेबल दारासिंह की विशेष भूमिका रही।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular