Friday, June 5, 2026
Hometrendingभाजपा नेता महावीर रांका 21 हजार तिरंगों का करेंगे वितरण, अभियान का...

भाजपा नेता महावीर रांका 21 हजार तिरंगों का करेंगे वितरण, अभियान का हुआ शुभारम्भ

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। भारत का झंडा आजादी की भावना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह उद्गार भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किए।

भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस बार फिर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस बार 21 हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे तथा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि इससे पूर्व 2022 में 11 दिनों में 62 हजार तिरंगों का वितरण किया गया था। हर घर तिरंगा वितरण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर युधिष्ठरसिंह भाटी, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, भगवानसिंह मेड़तिया, जितेन्द्र सिंह, ओम राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, टेकचंद यादव, संजय स्वामी, लक्की पंवार, निर्मल गहलोत, मोहम्मद ताहिर, श्रवण नैण, सुभाष गोयल, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, भवानी जीनगर, नरेश मक्कड़, आदर्श शर्मा, सत्यनारायण गहलोत, आनन्द सोनी, आनन्द शर्मा, रामकुमार व्यास आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!