Hometrendingभाजपा जस्सूसर मंडल ने स्वतंत्रता सेनानी पारीक सर्किल से की हर घर...

भाजपा जस्सूसर मंडल ने स्वतंत्रता सेनानी पारीक सर्किल से की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में भाजपा जस्सूसर मंडल कार्यकर्ताओं और आमजन ने जस्सूसर गेट स्थित स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की मूर्ति पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता दिवस के 75 में अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरूआत की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी भागीदारी हो रही है और जस्सुसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल के प्रत्येक वार्ड और बूथों पर तिरंगा झंडा वितरण का कार्य शुरू किया है। आमजन की ओर से तिरंगा झंडा हर घर पर स्वतंत्रता दिवस पर फहराया जाए इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा विकेंद्रीकरण कर अपने अपने क्षेत्रों में हर घर पर तिरंगा झंडा ससम्मान दिया जा रहा है। जिससे प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा अपने परिवार के साथ फहरा सके।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा, अभियान के जिला सह संयोजक राजकुमार पारीक, पार्षद परमेश्वरी देवी, सुशील पारीक पूर्व पार्षद शिव कुमार पांडिया, भारतीय जनसंघ के नेता दाऊलाल गहलोत, ब्रह्मानंद गहलोत, मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार, अभियान के मंडल संयोजक रघुनाथ सिंह शेखावत, मंडल मंत्री सुभाष पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष प्रभु चौधरी, चंद्र प्रकाश सुथार, जुगल आचार्य, महिला मोर्चा के अध्यक्ष भगवती स्वामी, आशा स्वामी, बृजबाला सुथार, पूजा सुथार, सीमा पारीक, इंदु वर्मा, अनु सुथार, आसकरण ओझा, अशोक चांवरिया, जगदीश सोलंकी, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, बूथ अध्यक्ष रामसा गहलोत, अशोक सांखला सहित आमजन ने बढ़-चढ़कर उल्लास के साथ हिस्सा लिया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular