Hometrendingबीकानेर में निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, कल...

बीकानेर में निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, कल होगी महत्वपूर्ण बैठक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की दृष्टि से संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श एवं आगामी कार्ययोजना के निर्धारण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 6 अगस्त को सुबह 10 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में किया जाएगा। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौतम, पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, राजस्थान सरकार के जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडलों के महामंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रत्याशी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, नवीन निकायों के वार्ड पंच एवं वार्ड पंच प्रत्याशी तथा संगठन द्वारा अपेक्षित समस्त प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular