









बीकानेर Abhayindia.com भाजपा नेताओं के एक शिष्ट मंडल ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए बीकानेर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मिला।
शिष्टमंडल ने एसपी को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि आज का युवा वर्ग किस प्रकार नशे की गिरफ्त में है व युवा पीढ़ी इससे बर्बादी की तरफ अग्रसर हो रही है। नशे की लत के कारण घर के घर बर्बाद हो रहे है कई बार तो नशे की लत के चलते बच्चे अपने माता पिता तक को भी मार पीट करने पर उतारू हो जाते है। क्योंकि नशा करने के लिए जब कोई जुगाड़ नही बैठता है तो वे परिवारजनों से ही झगड़ते है। आज इसी नशे के कारण सड़कों पर राहगीर सुरक्षित नही है व राह चलते झगड़े के कारण भी यही नशा है।
शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से पुरजोर आग्रह किया कि पूरे शहर को नशा मुक्त कर नशे से पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाए ताकि वे अपना जीवन परिवार के साथ आनन्दमय जीवन जी सके। इस पर पुलिस अधीक्षक ने पूरा आश्वासन दिया व कहा कि उनके द्वारा चलाये जा रहा “नील कंठ” ऑपरेशन सतत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी इस मुहिम में आमजन से भी सहयोग की अपील के साथ बताया कि पुलिस तो अपना काम मुस्तैदी से कर रही है व अगर इसमें आमजन की भागीदारी रहे तो इसका पूरा पूरा लाभ समाज को मिलेगा। शिष्टमंडल में सामाजिक कार्यकर्त्ता चौरू लाल सुथार, राज कुमार पारीक, दिनेश चौहान,अशोक कुमार जोशी (पारीक) व गिरधारी लाल सुथार शामिल रहे।
















