Hometrendingभाजपा पार्षदों ने ऊर्जा मंत्री की फोटो पर कालिख पोती, खिलाफ...

भाजपा पार्षदों ने ऊर्जा मंत्री की फोटो पर कालिख पोती, खिलाफ में लगाए नारे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com भाजपा पार्षदों ने बुधवार को सुबह नगर निगम में उर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ.बीडी कल्ला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
आक्रोशित पार्षदों ने उनकी फोटो पर कालिख पोती और खिलाफ में जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारी पार्षदों ने बताया कि नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद  उर्जामंत्री ने नगरीय निकाय विभाग से आदेश जारी कर कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व वाली कमेटियां गठित करवा दी।
इसके विरोध में भाजपा पार्षदों ने राज्य सरकार के समक्ष गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उच्च न्यायालय ने कांग्रेसी पार्षदों के नेतृत्व वाली कमेटियों पर रोक लगा दी। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को मखौल बनाने का यह सारा खेल मंत्री के कारण हुआ था। प्रदर्शन में प्रदीप उपाध्याय,अनूप भाटी, संजय गुप्ता, पुनीत शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
https://youtu.be/gcj4LNO9xWc

https://youtu.be/8QuEZXa9cmY

Preview YouTube video निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : इम्तियाज बेग, मुख्य संभागीय अभियंता विद्युत निगम ब

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!