बीकानेर abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनावों में वार्ड संख्या 7 से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे बजरंग कुमार सोकल का कहना है कि इस चुनाव में सभी वार्डवासी मेरा पूरा साथ दे रहे हैं, ऐसे में मुझे पूरा विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी।
पूर्व में कांग्रेस से जुडे होने के आरोपों के सवाल पर भाजपा प्रत्याशी बजरंग ने कहा कि कांग्रेसवाले गलत हवा फैला रहे हैं। ऐसी कोई बात नहीं है। जब नरेन्द्र मोदी ने पहला चुनाव लडा तो हमारे क्षेत्र के मतदान बूथ पर सबसे पहला वोट मैंने ही डाला था। इसके अलावा मैं भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं, मैंने पार्टी के लिए सदस्य बनाए हैं। करीब दस साल पहले मैं भाजपा किसान मोर्चा में महामंत्री रह चुका है। अभी गंगाशहर मंडल में भी पदाधिकारी हूं। लोग मेरे वार्डवासी मेरे साथ है, भगवान मेरे साथ है।
सोकल ने कहा कि मैं वार्ड क्षेत्र के हर व्यक्ति के सुख-दुख में काम आता हूं। मेरे पास पैसे नहीं है, लेकिन चंदा करके लोग पैसा लगा रहे हैं। इधर सोकल के समर्थन में जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित, भंवरलाल चौधरी, मोतीलाल, सुरजाराम, चांदरतन, सुनील, रमेश चौधरी, मोहित पटवा, ताराचंद टांक, महावीर पाणेचा, विनोद बिश्नोई, रामलाल आदि ने शिवा बस्ती, रामदेव नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों में किनके बीच हैं मुकाबला, देखें पूरी सूची…
















