Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा बीकानेर लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक गोयल ने किया कार्यकारिणी का...

भाजपा बीकानेर लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक गोयल ने किया कार्यकारिणी का विस्‍तार, अदिति और पवन सह संयोजक…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर लघु उद्योग प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल ने प्रदेश संयोजक रघुनाथ अग्रवाल के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।

लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल द्वारा घोषित जिला कार्यसमिति में अदिति राजवंशी और पवन किशोर चांडक को जिला सह संयोजक तथा संगीता सेठिया और तेज सिंह परिहार को जिला महामंत्री एवं माधुरी शर्मा, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण सिंह बल्लर, विक्रांत भाटी और नीरज हांडा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यसमिति का विस्तार करते हुए सभी दस मंडलों में संयोजकों की भी नियुक्ति की जायेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!