Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर में बर्ड फ्लू ? बीकानेर में एक साथ 4 कौवों की...

बीकानेर में बर्ड फ्लू ? बीकानेर में एक साथ 4 कौवों की मौत

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना वायरस ने अभी पीछा छोड़ा ही नहीं की एक और खतरा सामने मंडराने लगा है। राजस्थान में कई जगहों पर कौवों की रहस्यमयी मौतों के बीच बीकानेर के पांचू में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला है।  पांचू के ब्राह्मणों के मोहल्लों में एक पेड़ से एक ही समय चार कौवों की मौत के बाद कस्बे में हडकंप मच गया है। दरअसल, बर्ड फ्लू की आशंका के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों को सील कर दिया गया है।

कस्बे के शिक्षक कैलाश उपाध्याय ने बताया कि वो पेड़ के पास ही खड़े थे कि अचानक एक कौवा आकर जमीन पर गिरा। उसे गौर से देखा तो पता चला की मर चुका है। फिर एक के बाद एक कौवा जमीन पर गिरता गया। कुछ ही मिनटों की में चार कौवों के गिरने से लोगों में घबराहट पैदा हो गई।

उपाध्याय ने बताया कि चारों थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गिरे थे। बाद में इन कौवों को एक जगह एकत्र कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने इन्हें हाथ तो नहीं लगाया लेकिन लकड़ी के सहयोग से दूर करने की कोशिश की। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस व प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। कुछ देर बाद ही गांव की गौशाला में भी एक कौवा मृत मिला है। ऐसे में कुल मृत कौवों की संख्या पांच हो गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!