Sunday, December 14, 2025
Hometrendingबीकानेर के हरिशंकर आचार्य और डॉ. रेणुका व्यास को मिलेगा माणक अलंकरण

बीकानेर के हरिशंकर आचार्य और डॉ. रेणुका व्यास को मिलेगा माणक अलंकरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सूचना एवं संपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य तथा साहित्यकार डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ को इस वर्ष का माणक अलंकरण प्रदान किया जाएगा। माणक अलंकरण चयन समिति द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसके अनुसार आचार्य को जनसंपर्क कर्मी तथा डॉ. व्यास को राजस्थानी महिला साहित्यकार के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

आचार्य पूर्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने वाले प्रदेश के पहले और इकलौते जनसंपर्क कर्मी हैं। राजभाषा संपर्क अधिकारी के रूप में हिंदी को प्रोत्साहित करने, जनसंपर्क सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूप आचार्य का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। आचार्य की हिंदी के एक और राजस्थानी साहित्य की दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

वहीं, डॉ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ की हिंदी और राजस्थानी की पांच-पांच प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य, हिंदी साहित्य अकादमी का विशिष्ट पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया है। डॉ व्यास विभिन्न समाचार पत्र और पत्रिकाओं में नियमित रूप से लिखती रही हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!