Friday, May 15, 2026
Hometrendingकरोड़ों रुपए गबन के चर्चित मामले में बीकानेर का नामी बुकी गिरफ्तार

करोड़ों रुपए गबन के चर्चित मामले में बीकानेर का नामी बुकी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com एटीएम में रुपए डालने के दौरान चार करोड़ रुपए गबन के बहुचर्चित मामले में बीछवाल थाना पुलिस ने जस्सूसर गेट इलाके के नामी बुकी किशन मूंधड़ा पुत्र नारायण दास मूंधड़ा को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

बीछवाल थानाप्रभारी मनोज शर्मा ने ’अभय इंडिया’ को बताया कि रामपुरा गली नंबर दो निवासी लोकेन्द्र सिंह पुत्र अजयपाल सिंह एवं अभिषेक पांडे लोकेशन सेक्योर वेल्यू इंडिया लिमिटेड कंपनी के कस्टोडियन थे, जिन्हें एटीएम मशीनों में रुपए डालने का जिम्मा सौंप रखा था। दोनों आरोपी एटीएम मशीनों में रुपए डालने के बजाय चार करोड़ रुपयों में कई रुपए अपनी अयाशी में तथा बाकी रुपए जस्सूसर गेट के बाहर रहने वाले किशन मूंधड़ा की क्रिकेट बुक में लगा दिए।

पिछले दिनों दोनों आरोपियों लोकेन्द्र और अभिषेक की गिरफ्तार के बाद रिमांड के दौरान पूछताछ की गई तो उन्होने कबूला कि हमने गबन की राशि किशन मूंधडा की बुक में लगा दिए। इस सिलसिले में किशन मूंधड़ा को भी सोमवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर बंद हवालात कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से नगदी बरामदगी के लिये उसे न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

भाजपा विधायक गोदारा का जनसेवक आपके द्वार कार्यक्रम 11 से

क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाटियों के खिलाफ 37000 शिकायतें, 765 करोड़ की धोखाधड़ी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!