HometrendingBikaneri Holi : होली के रंग कान्हा के संग खूब उड़े पुष्प,...

Bikaneri Holi : होली के रंग कान्हा के संग खूब उड़े पुष्प, इत्र एवं गुलाल

बीकानेर Abhayindia.com स्थानीय सुदर्शना नगर महिला विकास समिति के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह पार्क में ‘होली के रंग कान्हा के संग’ फागोत्सव कार्यक्रम में खूब उड़े पुष्प, इत्र एवं गुलाल। समिति की पूजा देवड़ा ने बताया कि कॉलोनी की महिलाएं एक जैसी साड़ी पहने अपने हाथों में कान्हा की प्रतिमा लिये शहीद भगतसिंह पार्क पहुँचीं और वहां सभी ने हर्षोल्लास से अपने आराध्य संग खूब फाग खेली।

समिति की रिंकी शर्मा ने बताया कि जगत गुरू कृपालु महाराज सत्संग मण्डली ने होली के गीत, भगवान के भजनों की शानदार प्रस्तुति से समूचे पंडाल को श्रीकृष्णमय कर दिया। समिति की भावना ने बताया कि कृष्ण स्वरूप में ज्योति विजयवर्गीय व राधा स्वरूप सुषमा जांगिड़ ने जब नृत्य किया तो वहां उपस्थित सभी महिलाएं भी स्वयं को रोक नहीं सकीं और सामूहिक नृत्य से अलौकिक दृश्य उत्पन्न हुआ। आशा जांगिड़ ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। चन्द्रकला एवं नीता शर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

- Advertisment -

Most Popular