26 C
Bikaner
Thursday, March 30, 2023

बीकानेरी होली : फागणियां फुटबाल 5 को, धरणीधर मैदान में होगा

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में होली के पर्व की रंगत अब शुरू होने वाली है। इसी बीच, फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति की आज धरणीधर मैदान में कन्हैयालाल रंगा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 5 मार्च को दोपहर चार बजे स्थानीय धरणीधर मैदान में हास्‍य और होली की रंगत से परिपूर्ण ’’फागणियां फुटबॉल’’ मैच का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

Ad class=

इस बैठक में अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा, सचिव सीताराम कच्छावा, उपाध्यक्ष गोपालकृष्‍ण, मैदान प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य, श्रीरतन तम्बोली, अशोक सोनी, गिरीराज पुरोहित, जगमोहन आचार्य, योगेश किराडू, मालचन्द सुथार उपस्थित थे। आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह मैच विचित्र वेशभूषा पहने महिला एवं पुरूषों के स्वांग बने टीमों के बीच में खेला जायेगा। इस मैच में बीकानेर की परम्परागत होली के साथ शुद्धता का ध्यान भी रखा जायेगा तथा महिलाओं सहित पूरे परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था होगी।

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपाल, दुर्गाशंकर आचार्य, श्रीरतन तम्बोली तथा अशोक सोनी को अपनी प्रविष्ठि दे सकते हैं।

Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles