









बीकानेर abhayindia.com अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह सोमवार सुबह 10 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि इस दौरान इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान पुरस्कार एवं महिला एवं बाल विकास कर्मी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इसके साथ ही 16 फरवरी को आयेाजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं एवं दसवीं बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में पहले दस स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं दो छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा होंगी।






