Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर : महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला, हनुमान बेनीवाल समर्थक से हुई झड़प

बीकानेर : महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला, हनुमान बेनीवाल समर्थक से हुई झड़प

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमों एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के खिलाफ भड़ास निकालने के लिये शुक्रवार की सुबह विरोध प्रदर्शन पर उतरी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ तुलसी सर्किल पर हनुमान बेनीवाल का पुतला फूंका। इस मौके पर बेनीवाल समर्थक के साथ महिला कांग्रेस नेताओं की झड़प होने से मामला गरमा गया।

जानकारी में रहे कि सांसद बेनीवाल ने गुरूवार को लोकसभा में कहा था कि कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी व राहुल गांधी इटली से आए हुए है, इसलिए उनकी कोरोना की जांच होनी चाहिए। बेनीवाल के इस वक्तव्य का विरोध करते हुए सुबह जुलूस के रूप में अंबेडकर सर्किल पहुंचीं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान बेनीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वाली महिला कांग्रेस नेताओं में अंजना खत्री, शशिकला राठौड़, राज भटनागर समेत बड़ी संख्‍या में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता शामिल थी।

तबादले के दो दिन बाद भी रिलीव नहीं हुए दोनों प्राचार्य, आखिर कहानी क्‍या है? जानिये…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!