Hometrendingबीकानेर : महिलाएं अब ऑनलाइन सीख सकेंगी योग, ऐसी महिलाओं को मिलेगा...

बीकानेर : महिलाएं अब ऑनलाइन सीख सकेंगी योग, ऐसी महिलाओं को मिलेगा विशेष फायदा…

बीकानेर Abhayindia.com आज के समय हर महिला चाहेगी गर्भ काल के समय उसके स्‍वस्‍थ बच्चा जन्‍मे और वह स्‍वयं भी स्‍वस्‍थ हो। जहाँ एलोपैथी में सिजेरियन से डिलीवरी होने के बाद इम्युनिटी वीक होती है। साथ माँ को भी भविष्य में कई शारीरिक परेशानियों को देखना पडता। वहीं, योग द्वारा आसन व प्राणायाम से डिलीवरी नॉर्मल होने की संभावना बढ़ जाती और बच्चा भी स्वस्थ जन्‍म लेता है।

यही देखते हुए योग ट्रेनर प्रवीणा जोशी की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन योग क्लास शुरू किया जा रहा। जिसमें हर सप्‍ताह गर्भवती महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के लिए योग आसन व प्राणायाम करवाए जाएंगे। सप्‍ताह में एक बार होने वाली निःशुल्क क्लास का लाभ गर्भवती स्त्रियां घर बैठे ऑनलाइन कर पाएंगी। इच्छुक महिलाएं अपना डिटेल देकर वाट्सएप करे 9664129702क्लास हर शनिवार दोपहर 2 pm से 3 pm होगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular