Sunday, May 5, 2024
Hometrendingबीकानेर : महिला दिवस पर स्त्री क्लीनिक में स्वास्थ्य कार्मिकों का हुआ...

बीकानेर : महिला दिवस पर स्त्री क्लीनिक में स्वास्थ्य कार्मिकों का हुआ सम्मान, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com रानी बाजार स्थित स्त्री क्लीनिक (परिवार सेवा की ओर से संचालित) में मंगलवार को महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर वहां कार्यरत स्वास्थ्य कार्मिकों को सम्मानित किया गया। संस्थान की प्रबंधक सुपर्णा मेहता ने अभय इंडिया को बताया कि क्लीनिक के तत्वावधान में 4 से 7 मार्च तक बे्रस्ट और सर्वाइकल कैंसर जागरुकता अभियान चलाया गया था, इसका समापन आज किया गया।

https://youtu.be/GKPVDbW-NiQ  Preview YouTube video बीकानेर में स्त्री क्लिनिक ने कैंसर के संबंध में महिलाओं को किया जागरुक, बता रही हैं सुपर्णा मेहता

इस अभियान के तहत संस्थान की ओर से कच्ची बस्तियो में रह रही महिलाओं को उक्त रोग की जानकारी दी गई। साथ ही इसके उपचार के बारे में बताया गया। सुपर्णा मेहता ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं है, जिनको इस तरह की बीमारी का पता ही नहीं चल पाता है, उनको समय पर उपचार लेने के लिए जागरुक किया गया। इस अभियान में ११२ से अधिक महिलाओं को जागरुक किया गया।

सम्मान की हकदार…

परिवार सेवा ने महिला दिवस पर हैल्थ वर्कर्स का किया सम्मान, सुपर्णा मेहता ने दी अहम जानकारियां…

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इसमें अतिथि के रूप में शरिक हुई पार्षद सुधा आचार्य ने महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं में जो अनवरत कार्य कर रही है, वो सम्मान की हकदार है। आचार्य ने इस दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

देश में ३१ क्लिीनिक है

सुपर्णा मेहता ने बताया कि परिवार सेवा संस्था पहले परिवार सेवा क्लिीनिक के नाम जाना जाता था, अब एक साल से इसका नाम स्त्री क्लीनिक हो गया है। देश में 31 शाखाएं है, ११11 राज्यों में शाखाएं है यह 43 साल से कार्य कर रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular