Tuesday, November 18, 2025
Hometrendingबीकानेर में धनतेरस व दीपावली पर रहेगी विशेष यातायात व्‍यवस्‍था, 5 जगह...

बीकानेर में धनतेरस व दीपावली पर रहेगी विशेष यातायात व्‍यवस्‍था, 5 जगह होगी पार्किंग, व्‍यापार मंडल की सूची के अनुसार दिए जाएंगे पास

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com धनतेरस व दीपावली से पहले विशेष सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था उपलबध करवाने के लिए व्यापारियों व यातायात पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है। आईजी हेमंत कुमार शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर, एएसपी सौरभ तिवाडी, पुलिस उप अधीक्षक यातायात किशनसिंह के निर्देशानुसार दीपावली पूर्व पर विशेष सुरक्षा व सुगम मार्ग व आमजन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था उपलबध करवाने के सम्बन्ध में शहर बीकानेर के प्रमुख व्यापारी, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण ने बताया कि धनतेरस व दीपावली पर्व पर शहर के मुख्य बाजार में आमजन की बहुत अधिक भीड़ रहेगी इसलिए वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बन्द रहेगा व वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए पूर्व वर्षों की शांति शहर के प्रमुख मार्गो पर अस्थाई बल्लियां (बेरिकेंडिग) करवाई जायेगी। पुलिस बल नियोजित किया जायेगा। शहर की प्रमुख सडकों के बीच में कोई भी अस्थाई दुकानें नहीं लगाये इस सम्बन्ध में व्यापारियों से समन्वय बनाकर दीपावली के पर्व पर सुगम यातायात व्यवस्था होने के सम्बन्ध में कार्य योजना तैयार की गई। बैरिकेट्स अस्थाई बलियां लगाने के लिए जिला प्रशासन को लिखा जा चुका है। अस्थाई दुकानों के लिए प्रशासन को अवगत कराकर एक निश्चित स्थान दिया जायेगा। वाहनों की पार्किग सार्दुल सर्किल से हैड पोस्ट ऑफिस को जाने वाली सडक, रतन बिहारी पार्क, अग्रसेन सर्किल, राजीव गांधी मार्ग, सार्दुल स्कूल में करवाने के लिए प्रशासन से आदेश करवाये जायेंगे।

यातायात पुलिस द्वारा केएमरोड पर स्थित दुकानदारों को वाहनो के लिए पास वितरण किये जाते है, इस सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित व्यापारियों से चर्चा की गई व तय किया गया कि बाजार में निवासियों को एक-एक पास एवं दुकानदारों के लिए व्यापार मण्डल के अध्यक्ष द्वारा पेश सूची के अनुसार पास दिया जायेगा। पास पर वाहन के नम्बर अंकित होंगे। पास वाहन के ऊपर सामने चिपका होगा जो वाहन बिना पास के शहर के प्रवेश निषेध क्षेत्र में पाया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की
जायेगी।

बैठक में पुलिस निरीक्षक द्वारा दुकानदारों व व्यापारियों से अपील की गई कि यातायात पुलिस के साथ काम करने वाले यातायात मित्र व वोलियन्टर के नाम बताओ ताकि वोलियन्टर व पुलिस के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर सुगम यातायात व्यवस्था आमजन के लिए उपलब्ध करवायी जा सके। यातायात पुलिस ने सभी व्यापारियों व पदाधिकारियों से यातायात नियमों की पालना करते हुए वाहन चलाने व शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करने, दुकानदारों द्वारा सड़क आम पर अपनी दुकानों के आगे सामान नहीं रखने तथा सड़क पर रखकर सामान बेचने वालों को यातायात अवरूद्ध नहीं करने की अपील की है।

बैठक में किशनसिंह उप अधीक्षक पुलिस यातायात, नरेश कुमार टीआई यातायात शाखा, व्यापारी कानूराम, रविन्द्र व्यास, चेतनसिंह पंवार, नितिन चढढा, संजय अरोडा, विजय अलानी, दौलत, अभिषेक, शान्ति जाट, जतिन यादव, शिवसिंह शेखावत, प्रेम जोशी, संजय जैन, राजू मेहरा, विजय बाफना, चेतनसिंह पंवार उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!