बीकानेर Abhayindia.com मानसिक रूप से बीमार मरीजों को अब उपचार मिलेगा।
खासकर ऐसे मरीज जो अपने घरों में ही बेडिय़ों में जकड़े हुए है, इस तरह के मरीजों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए वरदान हॉस्पिटल और असवाल चेरिटेबल संस्थान पहल करने जा रही है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर रविवार को ट्रस्ट की ओर से मिशन फ्रीडम का आगाज किया गया है।
इस दौरान अभय इंडिया के साथ बातचीत में मनोचिकित्सक डॉ.सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि यह मिशन पूरे वर्षभर चलेगा। इसके तहत संभागभर में इस तरह का जीवन यापन कर रहे मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाएगा। ऐसे मरीजों की जानकारी मिलने पर चिकित्सकों की टीम उनके घर पर जाकर निशुल्क उपचार देगी। उन्हें दवाइयां भी मुहैया कराई जाएगी। संस्थान इस तरह के मरीजों की जानकारी देने के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर 9928966642 भी जारी किए हैं।
होता है दुराग्रह…
डॉ.असवाल के अनुसार मानसिक रोगों के प्रति पूर्वाग्रह एवं दुराग्रह के कारण अधिकत्तर लोग इस तरह के रोग के उपचार के लिए य तो झाड-फूंक, टोना-टोटका करते है, कुछ लोग इसको अपना भाग्य मानकर ही स्वीकार कर लेते है, उचित उपचार के अभाव में जिन्दगी भर मानसिक रोगी को घरों में ही बेडिय़ो से जकड़ देते हैं। इस स्थिति में उस व्यक्ति को नरकीय, पशुतत्व जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। डॉ.सिद्धार्थ असवाल के अनुसार इस मिशन के तहत एक वर्ष में इसी तरह के मानसिक रोगियों का उपचार किया जाएगा।
सराहनीय कदम…
मिशन फ्रीडम कार्यक्रम के मौके पर नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि डॉ.असवाल ने जो बीडा उठाया है, वो वास्तव में सराहनीय है। सेवा समर्पण भाव के उद्देश्य शुरू किया गया यह मिशन फ्रीडम कामयाब होगा, इससे मानसिक रोगियों को राहत मिलेगी।






















