Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर भरेगा नई "उड़ान", हवाई अड्डे के विस्तार और विकास की खुल...

बीकानेर भरेगा नई “उड़ान”, हवाई अड्डे के विस्तार और विकास की खुल गई राह

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्व विभाग द्वारा बीकानेर हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए 24.75 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क आवंटित करने के संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के औद्योगिक विकास एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसके अनुसार, बीकानेर तहसील के नाल बड़ी गांव स्थित खसरा नंबर 822 रकबा 24.75 हेक्टेयर गै.मु. ओरण भूमि भारतीय विमानपतन प्राधिकरण को निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाने के लिए उक्त भूमि के डायवर्जन के क्रम में पटवार मंडल कालासर के सवाईसर के खसरा नंबर 666 रकबा 72.87 हेक्टेयर किस्म बारानी-2 भूमि में से 24.75 हेक्टेयर भूमि की किस्म खारिज करते हुए राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 102 के तहत वन विभाग को निःशुल्क आवंटन किए जाने की राजकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सहमति के अनुसार भूमि आवंटन निःशुल्क होगा और डायवर्जन का संपूर्ण (कंसलटेंट आदि) व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!