Hometrendingबीकानेर : रांका की संक्रमण के विरुद्ध जंग जारी, किया सेनेटाइज छिड़काव

बीकानेर : रांका की संक्रमण के विरुद्ध जंग जारी, किया सेनेटाइज छिड़काव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना का प्रकोप फिर से बढऩे लगा है, हमें सावधान रहना होगा। मास्क का उपयोग व सेनेटाइजर से हाथ धोने तथा अनावश्यक बाहर न निकल कर हम संक्रमण से छुटकारा पा सकते हैं। यह बात नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने शनिवार सुबह सेनेटाइजर छिड़काव के दौरान कही।

रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सेनेटाइज करने का बीड़ा उठाया गया है। यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार सदर थाने से शुरुआत करते हुए कलक्टर परिसर, पुराना कोर्ट परिसर, सादुलसिंह सर्किल, केईएम रोड, कोटगेट, सिटी कोतवाली थाना, नयाशहर थाना, नाल थाना, गंगाशहर, व्यास कॉलोनी, बीछवाल व पुलिस लाइन आदि स्थानों पर सेनेटाइज छिड़काव किया गया।

 

ट्रस्ट के रमेश भाटी ने बताया कि छिड़काव के दौरान पवन महनोत, आदर्श शर्मा, कुलदीप यादव, टेकचन्द यादव, गौरीशंकर देवड़ा, राजेन्द्र शर्मा, आनन्द सोनी, लोकेश छाबड़ा, संजय स्वामी, मोहम्मद ताहिर, लक्की पंवार, प्रणव भोजक, रजत शर्मा, चन्द्रप्रकाश सैन, राजेन्द्र व्यास व शंकरसिंह राजपुरोहित शामिल रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular