Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल की अभिनव पहल, रेल फाटक ऐप की लाॅचिंग...

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल की अभिनव पहल, रेल फाटक ऐप की लाॅचिंग सैरेमनी सोमवार को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा सोमवार को रवीन्द्र रंगमंच में अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष राजस्थान वित आयोग व केके विश्‍नोई उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री, विधायक जेठानंद व्यास की मौजूदगी में रेल फाटक ऐप का लाॅचिंग समारोह 15 सितम्बर को सांय 5 बजे रवीन्द्र रंगमंच में आयोजित होगा। समारोह में व्यापार उद्योग जगत से जुडी सुप्रसिद्ध हस्तियों सहित बीकानेर के आम अवाम मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्‍मेवारी सौंपी गई है।

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि बीकानेर में लंबे समय से चल रही कोटगेट व सांखला फाटक की समस्या से लोगों को आवागमन से परेशानी से निजात दिलाने के लिए बीकानेर व्यापार मण्डल द्वारा एक प्रयास किया गया है। इस ऐप के निर्माण से पूर्व तकनीकी जानकारों व रेलवे अधिकारियों सहित स्थानीय व्यापारियों से चर्चा की गई। इस ऐप के द्वारा राहगीर अपने ऐप से देखकर अपना रूट निर्धारित करेगा जिससे फाटक के आस-पास खडे रहकर समय की बर्बादी को बचाया जा सकेगा एवं फाटक के पास जाम जैसी स्थिती से निजात मिलेगी।

टेक्नीलाॅजी पार्टनर न्यूलाॅजिक्स के प्रतिनिधि ने बताया कि यह ऐप प्ले स्टाॅर व एपल स्टाॅर पर उपलब्ध है। यह ऐप एन्ड्रायड व एपल फोन दोनों मोबाईल के लिए बनाई गई है। सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल सिर्फ व्यापार व उद्योग तक सिमित नहीं है बल्कि समाज और शहर के सर्वागीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। हमारी अभिनव पहल बीकानेर के डिजीटल और प्रगतिशील भविष्य की नींव है।इस ऐप को ऐप स्टाॅर के अलावा क्यू आर कोड के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकेगा, क्यू आर कोड बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा बीकानेर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इस ऐप को जल्द ही एआइ तकनीक के साथ जोड दिया जाएगा।

बीकानेर व्यापार मण्डल से जुडे विजय बाफना ने बताया कि रेल ऐप के अलावा वेबसाईट एवं जाॅब पोर्टल का भी शुभारंभ जाएगा जिसके माध्यम से व्यवसायी को कार्मिक एवं योग्य कार्मिक को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिसका बीकानेर के युवाओं को रोजगार के लिए इधर उधर भटकना नही पडेगा। एक ही स्थान पर अलग-अलग श्रेणीवार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। ट्रेड एक्पो आयोजन को देख रहे दर्शन जैन सांड ने बताया कि दिसम्बर माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने वाले बीकानेर ट्रेड एक्पों को लेकर व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है। इस ट्रेड एक्पो में बीटू बी व बीटू सी दोनों श्रेणियों के उद्यमियों एवं व्यवसायियों को लाभ प्राप्त होगा। साथ ही बीकानेर के व्यवसाय को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष कमल बोथरा, प्रेम शंकर जोशी, परविन्द्र सिंह राठौड, वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव, नरेश गोयल, जनक प्रकाश हर्ष, शान्ति लाल कोचर, सत्यनारायण सिंघोदिया, विजय रांका, तोलाराम चाण्डक, भंवर सिंह राजपुरोहित, शिव कुमार व्यास आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!