Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : पीएम आवास योजना में रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, महिला...

बीकानेर : पीएम आवास योजना में रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, महिला एलडीसी निलंबित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर की ग्राम पंचायत कल्याणसर अगुणा में कार्यरत एलडीसी मीना जैन का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयाा। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जियो टैगिंग कराने के नाम पर ग्रामीणों से पैसों की मांग करने और रिश्वत न देने पर काम रोकने की धमकी देने का यह वीडियो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एलडीसी मीना जैन खुलेआम भ्रष्टाचार कर रही थी और योजना का लाभ लेने वाले गरीब ग्रामीणों से पैसे वसूल रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने मामले को गंभीर मानते हुए मीना जैन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 16 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में मीना जैन को मुख्यालय बीकानेर जिला परिषद में रहना होगा और उन्हें वेतन के स्थान पर निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित कर्मचारी के सेवा रिकॉर्ड में प्रविष्टि दर्ज की जाए ताकि भविष्य में ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!