बीकानेर Abhayindia.com फड़ बाजार क्षेत्र में शनिवार शाम को ठेले वाले और पुलिस आमने सामने हो गए। ठेले वालों का आरोप है कि पुलिस उन्हें वेबजह परेशानी करती है, इस कारण शनिवार शाम को सड़क पर जाम लगा दिया था।
आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने एक ठेले वाले के साथ मारपीट की, इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव सा माहौल हो गया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर आरएसी तैनात थी।

मौके पर पहुंचे मनोनीत पार्षद आजम खान के अनुसार ठेले वालों की शिकायत है कि पुलिस आए दिन उनके ठेले गिरा देती है, सामान पटक देती है, इससे परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एक बारगी जाम भी लगा दिया। पार्षद के अनुसार पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात पर सहमति बनने के बाद मामला थोड़ा शांत हुआ है।

















