Friday, June 19, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : अपनी बचत से इन महिलाओं की अनूठी पहल, कोविड मरीजों...

बीकानेर : अपनी बचत से इन महिलाओं की अनूठी पहल, कोविड मरीजों के लिए ऑक्‍सीजन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना काल में ऑक्सीजन की महत्ती आवश्‍यक्ता व आपूर्ति में आ रही समस्याओं को देखते हुए महिला दान पुण्य सेवा समिति व्यास कॉलोनी की जागरूक महिलाओं ने अपनी लघु बचत से धन राशि एकत्र करके पांच ऑक्सीजन सिलेण्डर मय सहायक सामग्री के आज मेडिकल कॉलेज, बीकानेर को भेंट किए। इन सिलेण्डर से कोविड हॉस्पिटल में रोगियों का बहुत राहत मिलेगी। समिति की दीपशिखा विजय, निर्मला विजय, सोनी शर्मा, उर्मिला सोनी सहित कई सदस्या उपस्थित थी।

डॉ. नवल गुप्ता (सचिव, आईएमए) के विचार पर उक्त भेंट को प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ. एस. एस. राठौड व अधीक्षक पीबीएम डॉ. बीएल खजोटिया ने स्वीकार कर समिति का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. बी. के. गुप्ता, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा व डॉ. जितेन्द्र आचार्य उपस्थित थे। प्रिंसिपल डॉ. राठौड ने महिलाओं की इस अनूठी पहल का स्वागत किया व आमजन से समाज हित के लिए ऐसे कामों के लिए आगे आने का आहवान किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!