Saturday, April 20, 2024
Hometrendingबीकानेर : रेल हादसे में घायलों से मिले जिले के दो...

बीकानेर : रेल हादसे में घायलों से मिले जिले के दो मंत्री, सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी पहुंचे मेघवाल और भाटी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरabhayindia.com बंगाल के न्यू मैनागुड्डी के समीप गुरुवार शाम को हुए बीकानेर-गुवाहाटी रेल हादसे में पीडि़तों की कुशलक्षेम जानने के लिए शुक्रवार को राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी पहुंचे।

news rai ibn govind

दोनों मंत्रियों ने जलपाईगुड़ी के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और सिलीगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर बीकानेर-गुवाहाटी रेल दुर्घटना के घायल यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी। साथ ही अस्पताल प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

उन्होंने घटना स्थल का जायजा भी लिया। आपदा प्रबंधन मंत्री मेघवाल और ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर वे सिलीगुड़ी एवं जलपाईगुड़ी पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायलों को विश्वास दिलाया कि संकट के इस दौर में राजस्थान सरकार उनके साथ है, उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत पूरे घटनाक्रम की पल-पल की खबर ले रहे हैं, घायलों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। रेलवे के अधिकारियों और स्थानीय जिला प्रशासन से भी चर्चा की। मेघवाल और भाटी घटना स्थल भी पहुंचे और स्थितियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री गहलोत को दी पूरी जानकारी…

उन्होंने बताया कि बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रैस ट्रेन दुर्घटना में घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता कर उन्हें पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ट्रेन दुर्घटना में गंभीर घायलों को 1 लाख रुपए की राशि और सामान्य घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि राज्य सरकार की ओर से देने की घोषणा की गई है। साथ ही घायलों के इलाज में हर संभव मदद की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular