बीकानेर Abhayindia.com पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पांचू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10/आपराधिक मानव वध के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी सचिन पुत्र बुधराम बिश्नोई, उम्र 19 साल, निवासी राइसर पुलिस थाना पांचू, रामस्वरूप पुत्र धूड़ाराम जाट, उम्र 19 साल, निवासी धरनोक पुलिस थाना पांचू आपराधिक मानव वध के प्रयास के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों का पीसी रिमांड प्राप्त कर उनसे बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले के अनुसार, परिवादी गंगाभिशन बिश्नोई निवासी धरनोक ने रिपोर्ट दी थी कि 09.07.2026 को गांव धरनोक से अपनी ढाणी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कासला गांव के पास आरोपी सचिन और रामस्वरूप ने उनकी गाड़ी को रोककर लाठी-सरिया से हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवादी व साथी के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई और पैसे भी लूट लिए। इस मामले में थाना पांचू में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1. ईश्वर प्रसाद, थानाधिकारी, थाना पांचू
2. राणीनिवास, सहायक उप निरीक्षक
3. राणाराम, हैडकांस्टेबल 227
4. धनाराम, कांस्टेबल 589
एसपी मुदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की वांछित अपराधियों की सूची में नामित आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
















