Hometrendingबीकानेर : विश्वविद्यालय में वृृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीकानेर : विश्वविद्यालय में वृृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र के प्रदेश में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में 15 अगस्त, 2020 को स्वतन्त्रता दिवस समारोह उपरान्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, समस्त शिक्षक, अधिकारी, कार्मिक एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों ने 1100 नवीन पौधे लगाये। साथ ही सम्बद्ध महाविद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में विश्वविद्यालय परिसर को पांच भागों में बांटकर अगस्त माह के अंत तक 10000 नवीन पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 08ः00 बजे आयोजित हुआ जिसमें कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने झण्डारोहण किया। समारोह में कुलपति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2019-20 में अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में 24 पदक प्राप्त करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया। कोविड-19 के कारण सम्मान स्वरूप खिलाड़ियों को प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि 4.73 लाख उनके खाते में ऑनलाईन स्थानान्तरित की गई तथा माननीय कुलपति महोदय ने सम्मानित होने वाले खिलाडियों से ऑनलाईन संवाद स्थापित किया।

विश्वविद्यालय में कार्यरत कार्मिक कोरोना पॉजिटिव आ जाने के कारण कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए माननीय कुलपति महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में दिनांक 19-08-2020 तक विश्वविद्यालय बंद रहेगा।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!