Hometrendingबीकानेर : सीवरेज निर्माण के दो दिन बाद आवागमन हो जाए सुचारू...

बीकानेर : सीवरेज निर्माण के दो दिन बाद आवागमन हो जाए सुचारू – जिला कलक्टर मेहता

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा  कि आरयूआईडीपी द्वारा बकाया सीवरेज निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आर.यू.आई.डी.पी. कार्यों के अन्तर्गत गंगाशहर सीवरेज परियोजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक में जिला कलेक्टर ने ये निर्देश दिए।

शोधित जल का को सकारात्मक उपयोग
मेहता ने कहा कि  वर्तमान में बीकानेर शहर जगह जगह पानी इकठ्ठा होने की समस्या से प्रभावित है अतः शहर में जारी सीवरेज परियोजनाओं से इस जल के निष्कासन की पूरी व्यवस्था करते हुए यह सुनिश्चित हो कि निष्कासन के बाद शोधित जल का उपयोग सकारात्मक रूप हो।

जिला कलेक्टर ने कहा कि सीवरेज निर्माण कार्य के दौरान जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं उन्हें प्राथमिकता से संधारित करवाया जाए। मेहता ने कहा कि सीवरेज लाइन का काम पूरा होने के 2 दिन के अंदर अंदर वाहनों के आवागमन को सुचारू किया जाए। इसके अतिरिक्त सीवर कार्य के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये तथा कोरोना के चलते कार्य कर रहे श्रमिकों के बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाये। बैठक में आर.यू.आई.डी.पी. के अधिषाषी अभियन्ता  डी. के. मित्तल ने परियोजना कार्यों की  प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि निर्माणाधीन एस.टी.पी. से निष्कासित शोधित जल के उपयोग तथा इस कार्य हेतु दो उच्च जलाशय के निर्माण हेतु भूमि आवंटन किये जाने के अलावा एसटीपी और पंम्पिंग स्टेशन पर जनरेटर लगाने हेतु राजस्थान राज्य प्रदूषण मण्डल से आवश्यक अनुमति हेतु प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। बैठक के दौरान अंतर विभागीय बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त मेघराज सिंह मीना, बीकानेर उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, अधीक्षण अभियन्ता ललित ओझा, अधिषाषी अभियन्ता पवन बंसल तथा आर.यू.आई.डी.पी. के सहायक अभियन्ता अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!