Hometrendingबीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने किया 27 सितम्‍बर को बन्द का आह्वान

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने किया 27 सितम्‍बर को बन्द का आह्वान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खाजूवाला एवं छतरगढ़ उप खण्ड को बीकानेर जिले में शामिल रखने की मांग को लेकर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने 27 सितम्‍बर को सम्पूर्ण जिले के व्यापारिक संगठनों से बन्द का आह्वान किया है।

मण्‍डल के अध्‍यक्ष मनमोहन कल्‍याणी ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा नये जिलों की घोषणा के अनुसार खाजूवाला एवं छतरगढ़ उप खण्ड को नव घोषित अनूपगढ़ जिले में शामिल किया गया है। इससे बीकानेर शहर के व्यापार एवं उद्योग को भारी क्षति होगी एवं बीकानेर जिले की लगभग 4 लाख की आबादी बीकानेर से कट जायेगी। इससे राजनैतिक तौर पर भी जिले को नुकसान होगा।

अध्‍यक्ष कल्‍याणी ने कहा कि खाजूवाला  एवं छतरगढ़ के सभी व्यापारी, किसान एवं आम जनता बीकानेर जिले में ही रहना चाहते हैं। इसलिए क्षेत्र की आम जनता पिछले 50 दिनों से बाजार बन्द कर धरना प्रदर्शन एवं संघर्ष कर रही है। मण्‍डल 27 सितम्बर, 2023 को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सम्पूर्ण जिले के व्यापारिक संगठनों से बन्द का आह्वान करता है। कल्‍याणी ने व्‍यापारियों से 27 सितम्बर को अपने उद्योग एवं प्रतिष्ठान को दोपहर 2 बजे तक बन्द रखकर सहयोग एवं समर्थन मांगा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular