Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : अर्जुनराम, डॉ.कल्ला, रांका व दुग्गड़ सहित इन्होंने किया मतदान, देखें...

बीकानेर : अर्जुनराम, डॉ.कल्ला, रांका व दुग्गड़ सहित इन्होंने किया मतदान, देखें वीडियो

AdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com नगर निगम चुनावों के लिये गहमा गहमी भरे माहौल के बीच हुए मतदान के दौरान बीकानेर में भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गजों ने मतदान किया। निकाय चुनावों में भाजपा खेमें के प्रमुख रणनीतिकार केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी पत्नी पाना देवी के साथ किशमीदेशर में वार्ड 5 के बूथ में अपना वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद मीडिया से रूबरू हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रति मतदाताओं में उत्साह है, उन्होने दावा किया बीकानेर नगर निगम में भाजपा अपना कब्जा कायम रखेगी।

वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला भी अपनी धर्मपत्नि श्रीमति शिव कुमारी कल्ला के साथ वार्ड 74 के महेश सदन स्थित मतदान केन्द्र में मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद मीडियाजनों से रूबरू हुए डॉ.कल्ला ने कहा कि बीकानेर की जनता कांग्रेस के साथ है, प्रदेश सरकार के सुशासन से उत्साहित जनता जनार्दन के दम पर कांग्रेस नगर निगम में पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनायेगी।

कांग्रेस नेता कौशल दुग्गड़ ने सपत्नि बोथरा चौक स्थित बूथ पर मतदान किया। इस दौरान दुग्गड़ ने दावा किया कि मतदाताओं का कांग्रेस पार्टी को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है इससे यह जाहिर है कि बोर्ड कांग्रेस का ही बनेगा।

kausal dugar bikaner congress leader
kausal dugar bikaner congress leader
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि ने वार्ड नम्बर 14 के उरमूल भवन मतदान केन्द्र पर मतदान किया। इस दौरान सिद्धि कुमारी के साथ उनकी माता पदमा कुमारी ने भी मतदान किया। मतदान के बाद सिद्धी कुमारी ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करायेगी।  वहीं पूर्व न्यास चैयरमेन महावीर रांका ने गंगाशहर  इलाके में वार्ड नंबर 28 में अपने बूथ पर मतदान कर भाजपा की जीत का दावा किया।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!