Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : क्वार्टर में मृत मिला व्यक्ति, रानी बजार क्षेत्र में...

बीकानेर : क्वार्टर में मृत मिला व्यक्ति, रानी बजार क्षेत्र में अकेला रहता था…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रानी बाजार क्षेत्र में स्थ्ति दम्मानी क्वार्टर में आज सुबह एक व्यक्ति मृत मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवाया। शव दो-चार दिन पुराना होना बताया जा रहा है। कोटगेट पुलिस थाना प्रभारी मनोज माचरा के अनुसार आसपास के क्षेत्र के लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया था कि उक्त क्वार्टर में दुर्गंध आ रही है, मौके पर पहुंचने के बाद क्वार्टर के अन्दर देखा तो पलंग पर अशोक शर्मा नामक व्यक्ति मृत पड़ा था, जिसका शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण दुर्गंध मार रहा था, आसपास उल्टियां भी की हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, लेकिन बीते बीस-तीस साल से यही पर किराये पर रह रहा था, उसका तलाक हो रखा था। इसलिए वह अकेला ही रहता था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर बीकानेर के व्यास कॉलोनी में रह रहे उसके भतीजे व परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का शव सड़-गल गया था। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!